फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब जिलेभर में सात पर्यटन चौकी खुलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित कालीदह पार्किंग में नगर के ई बस चार्जिंग स्टेशन के समीप स्थाई रूप से जिले का पहला हाईटेक पर्यटन थाना खुल गया है। पार्किंग में अब पहली पर्यटन पुलिस चौकी स्थापित हो गई है। थाने के खुल जाने के बाद अब सात धार्मिक स्थलों पर चौकी स्थापित की जाएंगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारी शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन


ब्रज के धार्मिक स्थलों को धार्मिक पर्यटन हब बनाने के प्रयास के बीच ब्रज में पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिछले दो वर्ष से कालीदह पार्किंग में अस्थाई रूप से चल रहे पर्यटन थाना अब पानीगांव लिंक रोड स्थित ई बस चार्जिंग स्टेशन के समीप अपनी नई बिल्डिंग में स्थापित हो गया है। जबकि कालीदह पार्किंग में जिले की पहली पर्यटन पुलिस चौकी स्थापित हो गई है। इसके बाद मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, बलदेव, गोकुल एवं महावन में पर्यटन चौकी स्थापित की जाएंगी। इस हाईटेक पर्यटन थाने में पर्यटकों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने से लेकर कानूनी कार्रवाई, पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए विदेशी भाषाओं के जानकार भी थाने में तैनात रहेंगे। थाने में एक थाना प्रभारी, आठ उप निरीक्षक, एक महिला उप निरीक्षक समेत 22 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि दिसंबर 2021 में मथुरा के लिए शासन से पर्यटन थाने का अनुमोदन हुआ था, जो कि पर्यटन थाना अपनी इमारत में स्थापना की योजना साकार हुई है। पर्यटन थाना खुलने से मथुरा जनपद के सभी धार्मिक स्थलों में आने वाले पर्यटकों की शिकायतों का निदान यहां से होगा। यहां पर्यटकों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जा सकेगी। चार अंक का हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा ब्रज के सभी मंदिरों और धर्म स्थलों पर टोल फ्री नंबर का बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि मथुरा में आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। परेशानी होने पर वह कॉल कर पर्यटन पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकता है। सात दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन थाने का लोकार्पण किया था। इससे पहले पिछले दो साल से पर्यटन थाने अस्थाई तौर पर कालीदह पार्किंग की इमारत में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें