बृज सेवा फाउंडेशन की महिलाएं अक्षत पोटलियां बनाती हुई।
मथुरा। ब्रज तीर्थ देवालय न्यास, मथुरा के तत्वावधान 15 अक्तूबर को ‘अक्षत महोत्सव’ का आयोजन गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में शाम 3 से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आतिथ्य ब्रज सेवा फाउंडेशन की ओर से होगा।
फाउंडेशन की रश्मि बंसल ने बताया सभी सदस्य महाराज जी एवं सभी संतों के लिए इलायची व मोतियों का विशेष हार तैयार कर रही हैं। योगिता तायल ने बताया कि सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पार्षद, ग्राम प्रधान एवं समस्त ब्रज मंडल के सेवायतों को पीले चावल की पोटली दी जाएगी। उसके लिए 5000 पीले चावल की पोटली तैयार की जा रही है। भावना अग्रवाल व नेहा अग्रवाल ने बताया कि यह एक ऐसा आयोजन हैं, जहां संतों का समागम, प्रत्येक समाज का जुड़ाव एवं समाज के हर तबके का सम्मान बढ़ाने का कार्य बागेश्वर महाराज द्वारा किया जाएगा। इस दौरान अनीषा अग्रवाल, तीक्षा, खुशबू, शिखा, रीतू ,श्वेता, किशोरी, ज्योति, चारु, पूजा शामिल रहीं।