फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुख्यमंत्री के वृंंदावन आगमन की तैयारी पूरी

विज्ञापन
मथुरा मार्ग स्थित पेड़ों की धुलाई करते निगम कर्मचारी। 
विज्ञापन
वृंदावन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वृंदावन आएंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित रूटों पर हो रहे अतिक्रमण हटाए और मार्ग के दोनों ओर पेड़ों पर जमी धूल को हटाने के लिए उन्हें स्प्रिंकल मशीन से धोया गया। वहीं पवनहंस हेलीपैड, बैठक स्थल गीता शोध संस्थान के अधूरे कार्य को रात-दिन लगकर पूरा कराया। डीएम एवं एसएसपी ने मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को वृंदावन आगमन को लेकर जिला प्रशासन सुबह से लेकर रातभर तैयारी में जुटा रहा। पवन हंस हेलीपैड की सफाई कराने के साथ ही सुरक्षा के प्रबंध किए। वहीं पानीगांव मार्ग, मथुरा मार्ग, अटल्ला चुंगी से श्रीजी रसोई तक बदहाल मार्गों का सुदृढीकरण किया गया। इसमें फुटपाथ बनाने के साथ ही मार्गों के दोनों ओर लगे पेड़ों की जमी धूल को हटाने के लिए उनकी स्प्रिंकल मशीन से धुलाई कराई गई। डिवाइडरों की पेटिंग, मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग हटाए गए।
डीएम सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने हेलीपै़ड, मथुरा मार्ग स्थित श्रीजी की रसोई, गीता शोध संस्थान स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सभागार का निरीक्षण किया। यहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे साथ ही श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर भी समीक्षा कर सकते हैं। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के वृंदावन आएंगे। वह गीता शोध संस्थान में अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। श्रीजी की रसोई जाएंगे एवं श्रीकृष्ण जन्म स्थान दर्शन करने जाएंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें