कोसीकलां (मथुरा)। कोसी का भरत मिलाप मेला इस बार और भव्य होगा। मेला 25 सितंबर से शुरू होगा और समापन नौ अक्टूबर को श्रीराम भरत जी के मिलाप के साथ होगा। रविवार को श्रीरामलीला संस्थान ने मां भगवती मंदिर पर दुग्धाभिषेक कर मेले की तैयारियों शुरू कर दीं।
मेला आचार्य मोरमुकुट शास्त्री के निर्देशन में संस्थान के संयोजक कमल किशोर वाष्णेय, अध्यक्ष राहुल जैन कांमियां, मंत्री प्रमोद बठैनियां, राहुल अग्रवाल, चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर, पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला, तरुण सेठ सहित सभी ने जयकारा लगाते हुए दुग्धाभिषेक किया।
अध्यक्ष राहुल जैन कांमियां ने बताया कि एक पखवाड़े चलने वाला भरत मिलाप मेला महोत्सव 25 सितंबर को ध्वज पूजन के साथ शुरू होगा। इसके अंतर्गत 27 सितम्बर से रामलीला मंचन शुरू होगा।
एक अक्टूबर को राम बरात एवं सात अक्टूबर को काली मेले का आयोजन होगा। आठ अक्टूबर को दशहरा मेला के बाद नौ अक्टूबर को ऐतिहासिक श्रीराम भरत मिलाप मेला होगा।
इस मौके पर दिनेश बठैनियां, सुनील शेरगढ़िया, जगदीश लाला, कैलाश अगरारिया, भगवत मुनीम, नवीन जैन, मदन चौधरी, सत्यनारायण पुरोहित, अजय गोयंका, आशीष ठाकुर, हरेंद्र ,मनीष जैन, विजय अगरारिया, संजय पटवारी आदि थे।