फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरजी के चंदन शृंगार को मंदिरों में तैयारी शुरू

Tue, 18 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के लिए तेज हुई तैयारी
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर्व के लिए वृंदावन के मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस पर्व पर चंदन शृंगार की झांकी लगाई जाती है। वर्ष में एक बार लगने वाली झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं।
विज्ञापन

वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए नगर के सप्त देवालयाें ठाकुर राधा दामोदर, राधारमण मंदिर, राधागोपीनाथ, राधामदनमोहन, राधागोविन्द, राधागोकुलानन्द,  राधा श्याम सुंदर के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर और राधा वल्लभ मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर के सेवायतों ने ठाकुरजी को लगाए जाने वाले चंदन को घिसने का कार्य शुरू कर दिया है।


राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कनिका गोस्वामी और कृष्णा गोस्वामी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर गर्मी से राहत देते के लिए ठाकुरजी के शरीर पर यही चंदन का लेप लगाया जाता है। अक्षय तृतिया 29 अप्रैल को मनाई जाएगी।
विज्ञापन


बांकेबिहारी देंगे चरण दर्शन
 ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाले चरण दर्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शन होते हैं।
मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि ये तिथि बसंत ऋतु के अंत और ग्रीष्म ऋतु के आगमन का पर्व है। आचार्य श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि नारद पुराण, मत्स्य पुराण आदि में इस तिथि के महत्व का विस्तृत उल्लेख मिलता है। किसी भी प्रकार के मुहूर्त के बिना भी इस तिथि पर कोई भी शुभ कार्य किया जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें