फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव कक्ष में गर्भवती को दी जा रही थी एक्सपायरी दवा

Sat, 03 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार मां और शिशु की जीवन रक्षा के लिए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दे रही है। प्रोत्साहन के लिए धनराशि दी जा रही है लेकिन अस्पतालों के प्रसव कक्ष में गर्भवती को एक्सपायरी दवाएं मिल रही हैं। ये घोर लापरवाही चौमुंहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संयुक्त निदेशक के आकस्मिक निरीक्षण में सामने आई हैं। रिपोर्ट से इनका खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


बीते दिनों संयुक्त निदेशक आगरा मंडल डा. प्रदीप शर्मा और डा. प्रकाश चंद्र शर्मा ने चौमुंहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण आख्या में बताया गया है कि प्रसव कक्ष में घोर लापरवाही उजागर हुई। यहां आवश्यकता पर गर्भवती महिला को दी जाने वाली आरएल की बोतल जनवरी माह में ही एक्सपायर हो चुकी थी। 

इतना ही नहीं कक्ष में बेबी के लिए कोई औषधि उपलब्ध नहीं थी। एक आक्सीजन सिलेंडर था लेकिन रिंच के अभाव में ये ही पता नहीं चल सका कि उसमें गैस है या नहीं। कक्ष में इमरजेंसी ट्रे तो थी लेकिन उसमें कोई औषधि नहीं थी। इसके अलावा यहां कई जीवन रक्षक उपकरण खराब मिले।  मामले पर गंभीर जांच के लिए अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र की रिपोर्ट महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला क्षय रोग अधिकारी को सौंपी है। 
विज्ञापन



प्रसूताओं को नहीं दिया जा रहा भोजन
जांच अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं से सीधे बात की। इसमें महिलाओं ने बताया कि उन्हें केवल चाय और बिस्किट का नाश्ता दिया जा रहा है। जबकि सरकार ने प्रसूताओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की है। आख्या में इस बिंदु को भी प्रमुखता के साथ उठाया गया है। 
विज्ञापन



ये मिली खामियां
- आरएल की बोतल जनवरी 2016 में हो चुकी थी एक्सपायर
- नर्स ने बताया कि रेडियंट वार्मर, नेबूलाइजर क्रियाशील नहीं है 
- फुट ऑपरेटिड सक्शन मशीन और फीटल डॉप्लर खराब थे 
- कक्ष में बेबी कार्नर, बेबी ट्रे ही नहीं मिली 
- नवजात के लिए कक्ष में कोई औषधि उपलब्ध नहीं मिली 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें