फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से लौटाई प्रसूता, घर के बाहर दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुंहा (मथुरा)। प्रसव कराने सीएचसी चौमुंहा पर आई एक गर्भवती महिला को वहां तैनात नर्स ने यह कह कर लौटा दिया कि अभी बच्चा होने में एक माह का वक्त है, अभी घर जाओ। परिजन उसे लेकर घर लौट रहे थे कि रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई और घर के दरवाजे पर पहुंचते-पहुंचते उसने बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन

मामला मंगलवार का है। दोपहर बाद चौमुंहा के मारूफ मोहल्ला निवासी रामवीर सिंह प्रसव पीड़ा से कराहती पत्नी सुशीला को सीएचसी लेकर पहुंचा। ड्यूटी पर तैनात नर्स ने सुशीला को यह कह कर लौटा दिया कि वैसे ही दर्द हो रहा है, बच्चा होने में अभी एक माह का समय लगेगा। नर्स की सलाह पर रामवीर पत्नी को लेकर घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही सुशीला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।
प्रसूता ने घर के दरवाजे पर पहुंची ही थी कि बच्चे को जन्म दे दिया। आस-पड़ोस की महिलाओं ने जच्चा-बच्चा को संभाला और घर के अंदर ले गईं। नर्स की लापरवाही ने जच्चा व नवजात के लिए संकट पैदा कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुनेंद्र सिंह से बात की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने नर्स पर कार्रवाई की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

आशाएं बोलीं, बिना सुविधा शुल्क नहीं होते प्रसव
सीएचसी से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां बिना सुविधा शुल्क के प्रसव नहीं होते। सुविधा शुल्क न देने पर गर्भवती को प्राइवेट अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है। उनके द्वारा लाई गई प्रसूता से जब तक सुविधा शुल्क नहीं ले ली जाती, तब तक महिला चिकित्सक गर्भवती को हाथ तक नहीं लगातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें