प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को एंबुलेंस में ले जाते हुए।
- फोटो : MATHURA
राधाकुंड। रविवार को जन सुविधा केंद्र के निकट झोंपड़ी में निवास करने वाली गर्भवती प्रसव पीड़ा से चीखती-चिल्लाती रही, फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची।
सामलदास की पत्नी ऊषा को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई। अस्पताल तक पहुंचाने के लिए कोई साधन न मिलने पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। महिला प्रसव पीड़ा से कराहती रही। गिरिराज अस्पताल के व्यवस्थापक अशोक गोस्वामी ने अस्पताल की एंबुलेंस से गर्भवती महिला को सीएचसी गोवर्धन पर पहुंचाया।