राया ब्लाक के गांव थना अमर सिंह में गाय का दूध बेच कर घर का खर्च चलाने वाली उर्मिला देवी प्रधानमंत
- फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। प्रधानमंत्री ने जब लोगों से अपील की कि वे संकट के समय देश के साथ खड़े रहें और लोगों की मदद करें। इसी अपील पर गांव थना अमर सिंह निवासी उर्मिला देवी ने गाय का दूध बेच कर कमाए 21 हजार रुपये पीड़ित-गरीबों के लिए दान कर दिए। आगे भी सहायता करने का मन बनाया है।
गांव थना अमर सिंह निवासी उर्मिला देवी गाय का दूध बेचती हैं। जब उसने प्रधानमंत्री की अपील सुनी तो वह भावुक हो गईं। रविवार को राया के पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा को उसने 21 हजार रुपये गरीबों की सहायता के लिए दान कर दिए। महिला के पति बच्चू सिंह ने पत्नी के कार्य की सराहना की है। लाल सिंह, दुल्ला सिंह, सत्यवीर सिंह, राजकुमार उपमन्यु आदि उपस्थित थे।