फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन के बाद यमुना स्नान कर कमाया पुण्य

Sun, 05 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण के दौरान विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। यहां ग्रहण के दौरान भक्तों ने लगातार भजन कीर्तन किए, बाद में स्नान कर पुण्य कमाया। ग्रहण का सूतक लगने के कारण सुबह से ही मंदिरों के पट बंद थे।
विज्ञापन


शनिवार को ग्रहणकाल शाम को चंद्रोदय के साथ 6 बजकर 38 मिनट से सवा सात बजे तक रहा। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विश्राम घाट पर पहुंचकर भजन कीर्तन किया। ग्रहणकाल पूरा होते ही यमुना में स्नानकर पुण्य कमाया।

इधर मंदिरों में भी देर रात तक दर्शन जारी रहे। द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया राजभोग के दर्शन दस बजे से साढ़े दस बजे तक कराए गए।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के संयुक्त मुख्य अधिशासी राजीव श्रीवास्तव के अनुसार जन्मस्थान पर मंदिरों के दर्शन शाम साढ़े आठ बजे से रात साढ़े नौ बजे तक खुले।

श्रीब्रज समाज हरि संकीर्तन संघ के तत्वावधान में चंद्रग्रहण के दौरान संकीर्तन का आयोजन किया गया था। इसके अलावा ग्रहण शुरू होने पर घरों में भी भजन कीर्तन का दौर चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें