मथुरा। कुंज बिहारी अष्टक पाठ करते हुए गोस्वामीजन।
- फोटो : mathura
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजना और मंदिर संचालन के लिए प्रस्तावित न्यास के विरोध में रविवार को सेवायत समाज ने विशेष धार्मिक आयोजन कर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी से प्रार्थना की।
सेवायतों ने मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर कुंज बिहारी अष्टक का पाठ किया और ठाकुरजी से विनती की कि उनकी सेवा और परंपराओं में कोई हस्तक्षेप न हो। प्रार्थना सभा के दौरान सेवायतों ने यह भी कहा कि ठाकुरजी स्वयं अपने भक्तों और सेवकों की रक्षा करेंगे और उनके राज में किसी भी तरह का अन्याय नहीं होगा।