जिला माहेश्वरी सभा के त्रैवार्षिक चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकारी।
मथुरा। जिला माहेश्वरी सभा के त्रैवार्षिक चुनाव माहेश्वरी सेवा सदन सभागार में निर्विरोध संपन्न हुए। सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण प्रत्याशियों को वर्ष 2026-29 तक के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र माहेश्वरी की देखरेख में हुई। प्रदेश माहेश्वरी सभा की ओर से सहायक निर्वाचन अधिकारी रघुवंश राठी, पर्यवेक्षक अजय महेश्वरी (अलीगढ़) तथा स्थानीय निर्वाचन अधिकारी डॉ. राकेश माहेश्वरी ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। निर्वाचन में प्रशांत माहेश्वरी अध्यक्ष, विजय माहेश्वरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक राठी उपाध्यक्ष, निखिल गांधी महामंत्री, गौरव राठी उपमंत्री, अभिनय माहेश्वरी मंत्री, देवेंद्र राठी कोषाध्यक्ष तथा शोभित माहेश्वरी संगठन मंत्री घोषित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र माहेश्वरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षता सुशील दीवान ने की। कार्यक्रम में डॉ. हरिमोहन माहेश्वरी, अनूप माहेश्वरी, ललित माहेश्वरी मौजूद रहे।