मथुरा। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में मथुरा के प्रणव कुमार अग्रवाल का चयन हुआ है। इस कार्यक्रम के लिए देशभर से महज 108 मेधावी विद्यार्थियों को चुना गया है, जिसमें प्रणव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
वर्तमान में जीएलए विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र प्रणव की रुचि कक्षा 9वीं से ही एथिकल हैकिंग और साइबर तकनीकों में रही है। वह साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फॉरेंसिक के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर देश की सुरक्षा में योगदान देना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2023 में स्थापित यूपीएसआईएफएस देश का प्रमुख फॉरेंसिक संस्थान है। आईपीएस डॉ. जीके गोस्वामी के निर्देशन में संचालित इस संस्थान की अत्याधुनिक लैब्स में छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रणव के इस चयन से उनके परिवार, शिक्षकों और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।