फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हित हरिवंश महाप्रभु का प्राकट्योत्सव मनाया

Sat, 06 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
ढांढी ढांढिन नृत्य करती सखी
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीहित हरिवंश महाप्रभु का प्राकट्य महोत्सव शनिवार को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। गांधी मार्ग स्थित हिताश्रम सत्संग भूमि में श्रीहित हरिवंश महाप्रभु की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया इसके बाद ब्रज की सखी द्वारा ढांढी-ढांढिन नृत्य किया गया। इस अवसर पर महंत कमलदास महाराज, नागरीदास महाराज, पुरुषोत्मदास महाराज, भागवत प्रवक्ता कृष्णचंद्र ठाकुर, चंद्रप्रकाश शर्मा, हित प्रिया किंकरी, लालड़ी शरणदास महाराज उपस्थित थे।


वहीं राधावल्लभ मंदिर में सुबह समाज गायन और बधाई गायन किया गया। इस अवसर पर रसावतार हित हरिवंश महाप्रभु सांस्कृतिक संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में हित हरिवंश महाप्रभु के चित्रपट पर योगेंद्र वल्लभ गोस्वामी, गोपेश वल्लभ गोस्वामी, विष्णु वल्लभ गोस्वामी, मनमोहन गोस्वामी ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


राकेश मुखिया ने समाज गायन किया। सभासद विष्णु प्रसाद शर्मा, गिरधारी अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, रमेशचंद्र गौतम उपस्थित रहे। सायंकालीन बेला में मंदिर में भव्य फूलबंगला सजाया गया। टीकैत अधिकारी, राधेशलाल गोस्वाम, मोहित मराल गोस्वामी, आंनद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

रसिकाचार्य महाप्रभु श्रीहित हरिवंश महाराज की जन्मस्थली बाद धाम में शनिवार को प्रात:काल सबसे पहले प्राकट्योत्सव, मंगला आरती, बधाई गायन, दीप मालिकोत्सव, श्रीजी का महाभिषेक, प्रियाजी की बधाई, शृंगार आरती, समाज गायन, राजभोग आरती आदि का आयोजन किया गया। यहां श्रीहित हरिवंश महाप्रभु का नित्य विहार की लीलाओं में वर्णन मिलता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम मंदिर के महंत दंपतिशरण महाराज के सानिध्य में हुआ। बाद गांव के खेलन मुखिया ने बधाई गायन और समाज गायन किया। इस दौरान पुरुषोत्तम दास, राधाबल्लभ शरण, सरजू दास, ब्रजेश पुजारी, व्यास नंदन भगत, सोहन भगत, छिंगा भगत, श्याम बिहारी शर्मा, दिनेश सिंह तरकर आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें