फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खंभे पर आग लगने से 30 घरों की बिजली आपूर्ति 16 घटों तक रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। विश्लोकर मोहल्ले में बिजली के खंभे पर तारों के बंच में आग लगने से करीब 30 घरों की आपूर्ति 16 घटों तक बंद रही। इससे आक्रोशित महिलाएं एसडीओ कार्यालय पर पहुंच गईं, जहां कोई अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद महिलाओं ने एक्सईएन दफ्तर पहुंचकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 6 बजे विश्लोकर मोहल्ले में खंभे पर तारों के बंच में आग लग गई, जिसके बाद करीब 30 घरों की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन कोई भी कर्मचारी उसे ठीक करने के लिए नहीं पहुंचा। इससे घरों में पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया। गर्मी के कारण घरों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग परेशानियों का सामना करते रहे। शिकायतों के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं की गई। इस पर मोहल्ले की महिलाओं को धैर्य जवाब दे गया।
मंगलवार सुबह काफी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायत लेकर पहले एसडीओ कार्यालय पहुंचीं, जहां से उन्हें एक्सईएन कार्यालय भेज दिया गया, लेकिन एक्सईएन कार्यालय में भी संबंधित अधिकारी मौजूद नहीं थे। समस्या का समाधान नहीं हुआ। जेई रोहित वर्मा ने बताया कि बंच में आग लगने के बाद ही आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी भेजे गए थे, लेकिन महिला पूरे बंच को बदलने की मांग करने लगी, इससे आपूर्ति मंगलवार की सुबह 10 बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें