नियम और मानवता का अनोखा संगम... धौली प्याऊ चौराहे पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए एक ही ब
मथुरा। दिन में तेज धूप के साथ बादल छाए रहे। पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, लेकिन शाम को आई आंधी से गर्मी से हल्की राहत मिली। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे कई स्थानों पर होर्डिंग्स और टिनशेड उड़ गए। शादियों के शामियाने भी हवा में उखड़ गए। कई स्थानों पर रात तक बिजली गुल रही।
शुक्रवार को तेज धूप से लोग बेहाल हो गए। दोपहर बाद बादल छाए मगर तपिश कम नहीं हुई। अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 24.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम साढ़े सात बजे के बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं। करीब 40 मिनट तक आई आंधी से कई स्थानों पर नुकसान हुआ। कई जगह होर्डिंग्स, टिन व छप्पर उड़ गए। वहीं शहर में डेंपियर नगर, चंदन वन, धौलीप्याऊ, होली गेट सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। कई इलाकों में दोपहर दो बजे से बिजली आपूर्ति बंद रही। देर रात तक आपूर्ति सुचारु हो सकी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। ब्यूरो