फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली करते पुलिस वालों की वीडियो बनाएं: श्रीकांत

Sat, 25 Mar 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को मथुरा पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि अगर कहीं पुलिस वाले पैसे मांगते हैं या फिर वसूली करते हैं तो वीडियो बनाकर उन्हें भेजी जाए। ऐसे पुलिस वालों को तत्काल बर्खास्त कराया जाएगा। बिजली अफसरों को रवैया सुधारने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन देने में कोई हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार मथुरा आए श्रीकांत शर्मा का भाजपा के जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। ऊर्जामंत्री ने कहा कि सरकार का एजेंडा बिलकुल साफ है। भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त प्रदेश। यूपी में पुलिस वालों के वसूली करने की शिकायतें सबसे ज्यादा हैं। पुलिस वाले चेकिंग के नाम पर लोगों से वसूली करते हैं। बात-बात पर पैसे मांगे जाते हैं। लेकिन अब ये सब नहीं चलेगा। पुलिस वाले अपने आप को सुधार लें वरना कार्रवाई को तैयार रहें। 

उन्होंने पब्लिक और भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कहीं कोई पुलिस वाला किसी के साथ दुर्व्यवहार करता है या फिर वसूली करता है तो उसकी चुपचाप वीडियो बनाकर उन्हें भेज दें। ऐसे पुलिस वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, विनोद अग्रवाल, मनीषा गुप्ता, अजय पोइया, योगेंद्र शर्मा, नगेंद्र सिकरवार, ओमप्रकाश सिंह, वीरेंद्र अग्रवाल, प्रदीप गोस्वामी, रविंद्र पांडेय, अनिल चौधरी, गंभीर गूजर, हरीश अग्रवाल, मदन मोहन श्रीवास्तव, विजय शर्मा, कुंजविहारी चतुर्वेदी, नट्टू पंडित, संजय शर्मा, हाजी अब्दुल कलाम, जहीर अब्बास, राजेश चौधरी, डीपी गोयल, राजू यादव, हेमंत खंदोली, कुंवरसिंह निषाद आदि ने ऊर्जामंत्री का स्वागत किया।


पूर्व सरकार के कार्यकर्ताओं के समान न करें व्यवहार
ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश में सरकार बनने के बाद संयम से काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों में कार्यकर्ता जो करते थे, भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसा नहीं करना है। अब प्रदेश में 25 साल तक भाजपा की सरकार जाने वाली नहीं है। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता का मान-सम्मान पहले होगा। कार्यकर्ता जनता की बात को आगे लाएं। थाने-चौकियों में बैठने का काम नहीं है। न ही कानून को किसी तरह अपने हाथ में न लें। ऊर्जा मंत्री के जनपद आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें