फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भीषण गर्मी में विद्युत लोड पहुंचा 710 एमवीए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी के साथ बिजली की मांग बढ़ने लगी है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण घरों, बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कूलर, एसी और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग बढ़ गया है। इससे जिले का विद्युत लोड बढ़कर 710 एमवीए तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के ट्रांसमिशन विभाग के अनुसार बीते एक सप्ताह में ही जिले के बिजली लोड में करीब 50 एमवीए की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो जिले का विद्युत लोड जल्द ही 800 एमवीए के पार पहुंच सकता है।
भीषण गर्मी के चलते दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। पहले जहां रात के समय लोड कुछ कम हो जाता था वहीं अब देर रात तक एसी और कूलर चलने से बिजली की मांग उच्च स्तर पर बनी हुई है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है। इसके कारण बढ़ते विद्युत लोड का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में ट्रांसफाॅर्मरों पर ओवरलोडिंग की समस्या सामने आ रही है, जिससे फाल्ट और ट्रिपिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं। विद्युत कंट्रोल रूम को बार-बार लाइन ब्रेकडाउन और स्थानीय फाल्ट की शिकायत मिल रही हैं। विशेष रूप से घनी आबादी वाले इलाकों और नई कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बनाए रखना चुनौती बनता जा रहा है। कई जगह ट्रांसफार्मर गर्म होकर जवाब दे रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि बढ़ते लोड को देखते हुए सभी उपकेंद्रों और फील्ड स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।

डिमांड ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा
पिछले साल मई माह विद्युत की मांग 670 एमवीए थी। सोमवार को यह डिमांड 710 एमवीए पहुंच गई। तेजी से बढ़ती बिजली की मांग ने पिछले साल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। जून में तापमान और बढ़ा तो बिजली की मांग ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच सकती है। ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता शेर सिंह ने बताया कि गर्मी के साथ ही बिजली की डिमांड बढ़ती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें