फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वीआईपी सड़क पर गिट्टी डालकर भरवाया गड्ढा

विज्ञापन
शहर की वीआईपी रोड पर गड्ढे में भरी गई गिट्टियां
विज्ञापन
मथुरा। शहर की वीआईपी सड़क पर हुए जानलेवा गहरे गड्ढे को गिट्टियां डालकर भरवा दिया गया है। इसकी खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन जागा है जबकि हर रोज अधिकारी, जनप्रतिनिधि इस रास्ते से गुजरकर भी गड्ढे से अनजान बने हुए थे।
विज्ञापन

टैंक चौराहे से जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले रास्ते पर विगत दिनों जल निगम ने सीवर की पाइप लाइन डाली थी। इसके लिए सड़क किनारे बने करीब दो मीटर चौड़े साईकिल ट्रैक को उखाड़कर बाद में वहां औपचारिक सड़क का निर्माण करा दिया था। सड़क के इस दो मीटर के हिस्से में गहरे गड्ढे हो गए थे। इसे देखकर डीएम सीपी सिंह ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। तब लीपापोती कर इसे सही करा दिया गया। विगत दिनों एसएसपी आवास के निकट सड़क के इसी हिस्से में गहरा गड़्ढा हो गया था। सोमवार को अधिकारियों ने इस गड्ढे में गिटि्टयां डालकर भरवा दिया है लेकिन अभी भी इसका डामरीकरण कार्य नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें