फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लाला के जन्मदिन की तैयारियां शुरू, कोई रत्नजड़ित पोशाक ले रहा तो कोई जड़वा रहा माणिक

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। लाला के जन्मदिन की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे ठाकुरजी के शृंगार की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं। भक्त इस बार अपने लड्डू गोपाल को सबसे खास अंदाज में सजाने की तैयारी में हैं। कोई रत्नजड़ित पोशाक पसंद कर रहा है तो कोई अपनी पसंद के कपड़े में माणिक, मोती और कुंदन जड़वाकर विशेष पोशाक तैयार करा रहा है। इससे पोशाक बाजार में रौनक बढ़ गई है। कारोबारियों को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पोशाक कारोबारी अनुज शर्मा बताते हैं कि लड्डू गोपाल की पोशाक में इस बार हैंडीक्राफ्ट का काम भक्तों को खासा पसंद आ रहा है। बारीक कढ़ाई, जरी, जरदोजी, मोती और नगों से सजी पोशाकों की मांग बढ़ी है। कारीगर भी ग्राहकों की पसंद के मुताबिक पोशाक तैयार करने में जुटे हैं। कई ग्राहक बाजार में उपलब्ध डिजाइन के बजाय अपनी पसंद का रंग, कपड़ा और डिजाइन देकर पोशाक बनवा रहे हैं। कुछ पोशाकों में श्रद्धालु माणिक, मोती, कुंदन और अन्य सजावटी नगों का लगवाते हैं।
पोशाक कारोबारी गणेश अग्रवाल का कहना है कि जन्माष्टमी से पहले ऑर्डर बढ़ने से पोशाक तैयार करने वाले कारीगरों की व्यस्तता बढ़ गई है। बाजार में लड्डू गोपाल के अलग-अलग आकार के लिए पोशाकों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। छोटे स्वरूप के लिए आकर्षक पोशाकों से लेकर बड़े स्वरूप के लिए शाही अंदाज वाली पोशाकें बाजार में श्रद्धालुओं को लुभा रही है। वृंदावन में बनीं पोशाक विदेशों में जा रही हैं। यही नहीं, दिल्ली, मुम्बई, कलकत्ता, गुणगांव और पंजाब के लोग यहां की पोशाकों को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें