फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पोस्टमास्टर का नहीं लगा सुराग, परिजन की बढ़ीं चिंताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। अगवा पोस्टमास्टर का तीन बाद भी सुराग नहीं लगा है। हालांकि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। इधर, परिवार वालों की भी चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

9 फरवरी की सुबह 11 बजे शेरगढ़ के गांव अगरयाला स्थित डाकघर में ड्यूटी जा रहे पोस्टमास्टर रामवीर सिंह को रास्ते में कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मार्ग के दोनों तरफ नाकाबंदी लेकिन कार सवार अन्य रास्ते से भागने में सफल हो गए। उसी दिन से पुलिस की कई टीमें पोस्टमास्टर व आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं, लेकिन बुधवार तक कोई सुराग नहीं लगा है।
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि टीमें तलाश में जुटी हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। जल्दी ही पोस्टमास्टर को सुरक्षित बरामद किया जाएगा। साथ ही आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें