फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में जश्न न बसपा में उदासी

Wed, 22 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
swami prasad maurya, bsp, mayawati, up election 2017, up election, mulayam singh yadav, sp, bsp - फोटो : swami prasad maurya, bsp, mayawati, up election 2017, up election, mulayam singh yadav, sp, bsp
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने से सूबे की सियासत भले ही गरमाई रही, लेकिन मथुरा की सियासत अलसाई हुई थी। न तो सपा में कोई जश्न नजर आया और न बसपा में उदासी। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के जाने से कोई असर नहीं पड़ेगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि सपा पहले से ही ताकतवर पार्टी है। हम सभी आने वाले चुनावों की तैयारियों में लगे हैं। अब स्वामी प्रसाद मौर्य के आ जाने के बाद पार्टी को और मजबूती मिल जाएगी। उनका कैडर वोट भी सपा के साथ आ जाएगा। इसका फायदा पार्टी को आने वाले चुनावों में मिलेगा।

बसपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के जाने से पार्टी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। उनके साथ तो उनकी बिरादरी का भी वोट नहीं था। स्वामी प्रसाद मौर्य अपने परिवार वालों के लिए टिकट मांग रहे थे। बसपा उनके खिलाफ काफी समय से कार्रवाई का मन बना चुकी थी। उनके रहने से पार्टी को नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें