फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हादसे में घायलों के लिए मसीहा बनी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला और दो लोगों के लिए गोवर्धन पुलिस मसीहा बन गई। एंबुलेंस का इंतजार न करने हुए थाना प्रभारी ने अपनी सरकारी गाड़ी से तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके कारण तीनों की जान बच सकी।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित मां संतोषी स्कूल के पास की है। अडींग निवासी भीम अपनी मौसेरी बहन सुंदरी और बहनोई जगदीश निवासी कुरका, भरतपुर (राजस्थान) के साथ गोवर्धन की दंडवती परिक्रमा लगाने के बाद बाइक से वापस गांव अडींग लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ईको कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान वीआईपी काफिले के साथ गुजर रहे सीओ अनिल कुमार और थाना प्रभारी भगत सिंह गुर्जर की नजर घायलों पर पड़ी। थाना प्रभारी ने तत्काल तीनों घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर उपचार मिलना जरूरी होता है। पुलिस का पहला दायित्व मानव जीवन की रक्षा करना है। इसलिए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार शुरू कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें