फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फिलिंग स्टेशन के प्रबंध निदेशक की तलाश के लिए गठित कीं पुलिस टीम

विज्ञापन
फोटो 1: लापता प्रबंध निदेशक रोहित चाहर, स्रोत्र परिजन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। फिलिंग स्टेशन के लापता प्रबंध निदेशक का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी ने पुलिस की दो और एसओजी की एक टीम गठित की हैं। पुलिस ने मामले में दो कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह के चचेरे भाई थाना मगोर्रा के गांव नगला घनिया निवासी रोहित चाहर कस्बे के धनीराम फिलिंग स्टेशन पर प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह मंगलवार दोपहर 12 बजे घर से फिलिंग स्टेशन जाने की कहकर निकले लेकिन पंप तक नहीं पहुंचे। मामले में फिलिंग स्टेशन संचालक डॉ. देवेंद्र सिंह ने थाना मगोर्रा में केस दर्ज कराया है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह का कहना है कि युवक सीसीटीवी कैमरों में घर से अकेले जाते दिखाई दे रहा है। टीम उसकी तलाश में जुटी हैं।






एक दिन पूर्व बंद हुआ था मोबाइल फोन


लापता होने से एक दिन पूर्व करीब 3 बजे रोहित का मोबाइल फोन बंद हुआ। इसके बाद रोहित ने पत्नी काजल चाहर के साथ बैठकर बेटे हर्षित को गोदी में खिलाया। दूसरे दिन पत्नी काजल से दो हजार रुपये मांगे और गांव की दुकान से रोहित ने एक साथ 4 से 5 गुटखे खरीदे जबकि रोजाना वह एक गुटखा खरीदते थे। इसके बाद घर से फिलिंग स्टेशन जाने की कहकर चले गए।

फोटो 1: लापता प्रबंध निदेशक रोहित चाहर, स्रोत्र परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें