फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लाखों की चोरी के मामले में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरीर। कस्बा सुरीर के मोहल्ला वघा में घर लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस की टीमों छानबीन में जुट गई हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला वघा निवासी दीपेश कुमार के घर के अलग-अलग कमरों में दो अलमारी रखी हुई है। शुक्रवार की शाम दीपेश कुमार की पत्नी गुड़िया अलमारी से जरूरत पड़ने पर रुपये निकालने गई थीं। इसी दौरान पता चला कि अलमारी में रखे जेवरात गायब हैं। जब दूसरी अलमारी देखी तो उसमें रखे जेवरात भी गायब थे। घटना की जानकारी पर परिजन में हाहाकार मच गया। पीड़ित परिवार का दावा है कि अलमारियों से एक किलो सोना और पांच किलो चांदी चोरी हुई है।
लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने की सूचना पर सीओ मांट संदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। अधिकारियों ने बताया कि जेवरातों के कुछ खाली डिब्बा व पर्स आदि घर के पीछे पड़े मिले हैं। पुलिस की टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें