फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीर बनने की चाहत में बन बैठा लुटेरा

Tue, 18 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे के राया कट पर कपड़ा कारोबारी को अगवा करके लूटपाट के बाद फेंकने वाला एक लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने लुटेरे के कब्जे से 30,000 रुपये और लैपटॉप बरामद कर लिया है। पकड़े गए लुटेरे ने अमीर बनने की चाहत में लूटपाट करना स्वीकारा है।

बता दें कि कपड़ा व्यापारी अमरनाथ अग्रवाल के बेटे गौरव अग्रवाल को दिल्ली जाते वक्त 15 अप्रैल को यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट से कार सवारों बदमाशों ने अगवा कर लिया था। कारोबारी पुत्र से 2.44 लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूटकर उसे वृंदावन कट पर फेंक दिया था। तीन दिन में राया पुलिस ने एक लुटेरे को दबोच लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा गांव पवेसरा निवासी आकाश है। लूट में शांतिस्वरूप निवासी पवेसरा, केके दीक्षित निवासी शांतिनगर मथुरा, ग्रीस निवासी मदैम भी शामिल थे। लूट में प्रयोग की गई कार शांतिस्वरूप अपने जीजा की मांगकर लाया था।

राया पुलिस ने कार की बरामदगी को अलीगढ़ में दबिश दीं हैं। लूट के खुलासे पर व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन कुमार सराफ, मंत्री चंद्रप्रकाश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल ने खुशी जाहिर की है और पुलिस को सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन


बिजली के मीटर लगाने का कार्य करता था
पुलिस की गिरफ्त में आए लूट की घटना के पीछे आकाश ने बताया कि वह ग्रीस के साथ मथुरा में बिजली के मीटर लगाने का काम करता था। जब बडे़-बड़े मकान में मीटर लगाए जाते थे तब उस का मन उदास हो जाता था। हम भी चाहते थे कि हमारा भी इतना बड़ा मकान बने। मीटर लगाने के लिए मात्र 50 रुपये मिलते थे। ग्रीस ने लूट जैसी घटनाओं के संबंध में बताया कि मन में लालच डोल गया कि आखिर कब तक मीटरों को ढोएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें