फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 16 केंद्रों पर आज से शुरू होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज से जनपद के 16 केंद्रों पर शुरू हो रही हैं। ये परीक्षा तीन दिन तक चलेंगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक रहेगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक पाली में 6240 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 16 सेक्टर और 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा, प्रकाश और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था रहे। ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने और दोनों पालियों से पूर्व समय पर पहुंचकर परीक्षा संपन्न कराने को कहा गया है। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा अवधि में केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सघन जांच और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया। कहा कि परीक्षा के समय केंद्रों के पास भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाए। तीनों दिन परीक्षा केंद्रों के समीप की सभी फोटो स्टेट और साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें