फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 75 लाख रुपये के गुम हुए मोबाइल बरामद...फरियादियों के खिल उठे चेहरे, पुलिस का जताया आभार

Tue, 09 Sep 2025 09:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में वृंदावन कोतवाली पुलिस ने सबसे अधिक 107, जैंत थाने की पुलिस ने 25 और कोतवाली पुलिस ने 10 मोबाइल बरामद किए हैं। इसी तरह मथुरा पुलिस को 360 मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को लाैटाए मोबाइल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीईआईआर और सर्विलांस सेल की मदद से मथुरा पुलिस ने 75 लाख रुपये की कीमत के 360 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसमें आईफोन समेत कई कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। ये मोबाइल सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से बरामद किए गए हैं। मंगलवार को एसएसपी ने खोए व चोरी हुए मोबाइल जब फरियादियों को सौंपे तो उनके चेहरे खिल उठे। कुछ मोबाइल कोरियर के माध्यम से भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस की तकनीकी टीम ने सीईआईआर पोर्टल के जरिए मोबाइल की लोकेशन निकाली। फिर स्थानीय पुलिस की मदद से इन मोबाइल को बरामद किया। 

 

इसमें वृंदावन कोतवाली पुलिस ने सबसे अधिक 107, जैंत थाने की पुलिस ने 25 और कोतवाली पुलिस ने 10 मोबाइल बरामद किए हैं। इसी तरह मथुरा पुलिस को 360 मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल हुई है।

चोरी या गुम हुए इन मोबाइलों को एसएसपी ने मंगलवार को उनके फरियादियों के सुपुर्द किया। किसी का मोबाइल एक साल पहले दुकान से गुम हो गया था तो किसी का राह चलते गिर गया था। एसएसपी ने कहा कि किसी कारण जो फरियादी नहीं आ सके हैं, उनके घर पर कोरियर के माध्यम से मोबाइल भेजे जाएंगे।

 
विज्ञापन

इन कंपनियों के हैं मोबाइल फोन
बरामद किए मोबाइल फोन ओप्पो, वीवो, मोटोरोला, आईफोन, सैमसंग समेत अन्य कंपनियों के हैं। मंगलवार को करीब 50 से अधिक फरियादियों को मोबाइल सौंपे गए हैं।

यह बोले फरियादी
ऑटो में बैठकर काम से बाजार जा रहा था। रास्ते में किसी ने जेब से मोबाइल निकाल लिया। हाईवे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक साल बाद मोबाइल फिर से हाथ में आया है। -भगवान सिंह, चंदनवन

घर से गोवर्धन चौराहे की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में मोबाइल जेब से गिर गया था। आठ माह बाद पुलिस ने मोबाइल सुपुर्द किया है। -सौरभ सिंह, राधापुरम

रिफाइनरी क्षेत्र में एक दुकान में मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। किसी ने मौका देखकर चुरा लिया। नौ माह बाद पुलिस ने मोबाइल वापस किया है। -अमित, लाडपुर, रिफाइनरी क्षेत्र

एक साल पहले सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान भीड़भाड़ में किसी ने पर्स से मोबाइल चुरा लिया। अब उनका मोबाइल मिला है। -पूनम, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें