फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा

विज्ञापन
कोसीकलां में पंजाब पुलिस की कार्रवाई के दौरान मेडीकल स्टोर पर एकत्रित भीड़। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। बरनाला पुलिस द्वारा मथुरा से पकड़ी गई चालीस लाख की नशीली गोलियों के मामले में शनिवार को पंजाब पुलिस की टीम ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। घंटों तक कार्रवाई में पुलिस को काफी कुछ मिलने का अनुमान है। इसके बाद टीम यहीं पर कैंप किए हुए है।
विज्ञापन

पंजाब की बरनाला पुलिस के डीएसपी आरएस देयोल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुरुवचन सिंह, एसएसआई जगदेव सिंह, हैड कांस्टेबल हरीश कुमार, हरजिंद्र सिंह, जगशीर सिंह आदि की टीम शनिवार की शाम वहां पकड़े गए इमरान निवासी राठौर नगर लेकर आई। जहां उसने इमरान की निशानदेही पर कई जगहों पर छापा मारा।
लालालराम मार्ग स्थित आरए इंटरप्राइजेज मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक की कार्रवाई में पंजाब पुलिस की टीम ने आवश्यक तथ्य जुटाए। वहीं, नशीली दवाओं के कारोबार करने वाले लोग भूमिगत हो गए। बताते हैं कि टीम को खास तथ्य हाथ लगे हैं। हालांकि टीम ने अभी उस संबंध में बताने से इनकार किया है। डीएसपी आरएस देयोल ने कहा कि कार्रवाई अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन

यह था मामला
पिछले माह पंजाब की बरनाला पुलिस ने नशे के कारोबारियों को पकड़ा था। इसके बाद पूछताछ में मथुरा के सदर बाजार इलाके से बरनाला पुलिस ने 40 लाख की नशीली गोलियों बरामद की थी। इसके तार मथुरा एवं कोसी से जुड़े पाए गए थे। पुलिस उसी मामले की छानबीन में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने बताया कि टीम ने आमद कराकर कार्रवाई की है। उनके
विज्ञापन

साथ स्थानीय पुलिस भी सहयोग में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें