फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नशे के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, दो बहनें गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कासगंज से मादक पदार्थ खरीदकर शहर की गलियों में बेचने वालीं दो सगी बहनों को थाना गोविंदनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकारा कि वह कासगंज के भूरा नाम के सप्लायर से यह अल्प्राजोलम, स्मैक खरीदती थीं। पुलिस की एक टीम अब कासगंज के सप्लायर की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम पुलिस टीम ने बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र के नई मस्जिद के पास राधेश्याम कॉलोनी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक घर से महिला भागने लगगी। पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सलमा बताया। तलाशी में 313 ग्राम अल्प्राजोलम, 27 ग्राम स्मैक और 1.28 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी बहन नगमा का नाम सामने आया।
मंगलवार को पुलिस ने नगमा की तलाश की तो वृंदावन गेट के निकट गऊघाट कच्चे रास्ते पर उसे पकड़ लिया। तलाशी में 301 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर, 30 ग्राम स्मैक और 1.15 लाख रुपये नकद मिले। इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों बहनों से पुलिस ने 2.43 लाख की नकदी समेत करीब 20.43 लाख रुपये के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में सलमा ने बताया है कि वह कासगंज से मादक पदार्थ लेकर आती है, जबकि नगमा उसे सप्लाई कराती है। इस धंधे में नगमा का पति अंसार समेत परिवार के चांद, अलीम उर्फ रोहित समेत चार लोग शामिल हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि दोनों महिलाओं समेत अन्य तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने वांछितों की तलाश में जुटी है।

-कई शहरों में फैला है भूरा का नशे का नेटवर्क
महिला आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कई साल से कासगंज के जाकिर उर्फ भूरा से मादक पदार्थ खरीद रही थीं। भूरा का पश्चिमी यूपी के कई शहरों में नेटवर्क फैला हुआ है। पिछले साल दिसंबर में बरेली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बरेली पुलिस की पूछताछ में भूरा ने बताया था कि वह कासगंज के बुटी नाम के सप्लायर से अल्प्राजोलम, स्मैक, चरस और गांजा खरीदता था। भूरा के खिलाफ कई शहरों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें