फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निम्बार्क जयंती पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
कोसीकलां में निम्बार्क भगवान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा शामिल लोग। 
विज्ञापन
कोसीकलां। श्री निम्बार्क भगवान की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज के सानिध्य में निकाली गई यात्रा में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

शोभायात्रा मंगलवार की शाम 4 बजे रामनगर स्थित तोताराम मंदिर से बैंडबाजों की मधुर धुन पर बलदेवगंज, घंटाघर, शेरगढ़ तिराहा, अग्रसेन चौक, थाना रोड, सब्जीमंडी, मैन बाजार, तलाब शाही स्थित श्रीबिहारीजी मंदिर पर संपन्न हुई। इरामलीला संस्थान के संरक्षक हरीओम गुप्ता, संयोजक बॉबी ठाकुर, अध्यक्ष गिर्राज चौधरी, मंत्री हैप्पी गर्ग, अनुराग तायल, नवल भगतजी आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में कोकिलावन के शनिदेव मंदिर श्रीमहंत प्रेमदास महाराज, गिरी बाबा ने बग्गी में सवार होकर चल रहे थे। बिहारीजी, राधाकृष्ण की झांकी सभी को मोह रही थी। अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव जाविया, मोहन अग्रवाल सीए, देशबुधु अग्रवाल, जगदीश शर्मा, अन्नू वैद्य, कमल किशोर वार्ष्णेय, जीतू आढ़ती, राहुल सोनी, मनीष गुप्ता, अंकित गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, जगदीश अग्रवाल आदि साथ चल रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें