फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला की तैयारियां पूरी: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कवच बनेंगे पुलिस जवान, भीड़ नियंत्रण के कड़े इंतजाम

Tue, 27 Jun 2023 09:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में मुड़िया मेला की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां पुलिस जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कवच बनेंगे। मेले में भीड़ नियंत्रण के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
मुड़िया पूर्णिमा मेला, मथुरा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुड़िया मेले के दौरान पुलिसकर्मियों को ड्यूटी प्वॉइंट पर सतर्कता एवं ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सेवाभाव से ड्यूटी करनी होगी। किसी श्रद्धालु को स्टेशन पर दिक्कत हो तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी उनकी मदद करें। यह बात मंगलवार को मुड़िया मेले में ड्यूटी करने आए पुलिसकर्मियों को समझाते हुए एसपी रेलवे मोहम्मद मुश्ताक ने कही।

विज्ञापन


एसपी रेलवे ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के दृष्टिगत पुख्ता प्रबंध किया गया है। आगरा के अलावा अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। जंक्शन और अन्य रेलवे स्टेशनों को ध्यान में रखते हुए किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी, एंटी सबाटोज टीम, बीडीएस टीम लगाई गई हैं। 

यह भी पढ़ेंः- गांव-गांव घूमीं डिंपल यादव: हादसा और हत्या में जान गंवाने वालों के परिजन से मिलीं, हर संभव मदद का दिया भरोसा
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। परिक्रमा करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को द्वितीय निकास द्वार से बाहर निकाला जाए। सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों को एकत्रित न होने दें। फुटओवर ब्रिज पर रस्सा डालकर भीड़ को नियंत्रित करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी: घर में बिछी थीं लाशें, रिश्तेदारों ने पार कर दिए दुल्हन के जेवर; समधी ने मांगे शादी में खर्च पांच लाख

डीआईजी आरपीएफ ने किया निरीक्षण

मुड़िया मेले के दौरान जंक्शन पर उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा के लिए आरपीएफ द्वारा की गई तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को डीआईजी आरपीएफ एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जंक्शन रेलवे स्टेशन आए। निरीक्षण करने के बाद वह गोवर्धन रेलवे स्टेशन भी गए। दोनों स्थानों पर उन्होंने आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि मेले को लेकर आरपीएफ द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें