फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमदर्द बनकर रेकी करता रहा तरुण

Mon, 17 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णानगर चौकी क्षेत्र की मधुवन एंकलेव कालोनी में आढ़ती के घर डकैती उनके पड़ोस में किराए पर रहे युवक ने डलवाई थी। वह युवक भी डकैती में शामिल रहा लेकिन आढ़ती की पत्नी से पहचान बचाने के कारण उनके सामने नहीं आया था। रविवार को बुलंदशहर से पकड़े गए युवक ने पुलिस के सामने यह सारी बात कबूली।
विज्ञापन

 
बता दें कि 11 अगस्त को मधुवन एंकलेव में चीनी आढ़ती अशोक अग्रवाल के यहां दिनदहाड़े सात बदमाशों ने डकैती डाल कर लाखों की नकदी और जेवर लूट लिए थे। मामले में कोतवाली, कृष्णानगर और राया पुलिस ने दबिश देकर बुलंदशहर के कोतवाली नगर डिप्टीगंज निवासी तरुण पुरी और उसके साथी रवि शर्मा निवासी दानपुरी थाना डिबाई, बुलंदशहर को दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने लूटे गए 100 ग्राम हीरा जड़ित सोने की चूड़ियां, अन्य जेवरात, मोबाइल और एक लाख 54 हजार रुपये बरामद किए।

पकड़े गए बदमाश तरुण पुरी ने बताया कि वह उसका साथी रवि शर्मा और प्रवीन कुमार आपस में मामा-बुआ के बेटे हैं। प्रवीन बुलंदशहर में एक डेयरी में केमिस्ट है। रवि आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। तरुण ने बताया कि उसने आर्थिक तंगी मिटाने की कहकर लूट की योजना बनाई थी। वह तीन साल पहले तक अशोक अग्रवाल के पड़ोस में किराए पर रहा था।
विज्ञापन


उसके अनुसार तब अशोक की पुत्रवधू और पत्नी में खासा क्लेश होता था। वे आढ़ती के घर जाकर समझौता कराते थे। इस दौरान उसने अशोक अग्रवाल के यहां जेवरात और अन्य सामान का आकलन कर लिया था। इसमें प्रवीन कुमार, अशोक, रिंकू और राकेश निवासी डिबाई, बुलंदशहर भी साथ रहे। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये ईनाम दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें