फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लुटेरा पकड़ा, 20 हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
मथुरा। आरोपी लोकू उर्फ सुनील। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बलदेव। थाना बलदेव के गांव गोंठा हसनपुर निवासी परचून व्यापारी रामगोपाल से 14 जनवरी की रात को हुई 65 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया है। उससे लूटे गए 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

रामगोपाल से हुई लूट में तीन बदमाश छानबीन में सामने आए। लोकू उर्फ सुनील, लोकेश निवासी अबैरनी थाना बलदेव एवं पप्पू निवासी नगला उदय सिंह के नाम आए। पुलिस ने लोकू उर्फ सुनील को आरा मशीन अबैरनी से गिरफ्तार कर लिया। उससे लूटे गए 20 हजार रुपये बरामद हो गए। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया परचून विक्रेता रामगोपाल से 14 जनवरी की रात को 65 हजार की लूट हुई थी। एक लुटेरे को पकड़ लिया है। दो फरार हैं। वे शीघ्र पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें