फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलामुखियों ने डीगगेट चौकी का किया घेराव, लगाया जाम

विज्ञापन
मथुरा। डीग गेट पुलिस चौकी पर हंगामा करते मंगलामुखी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। शहर के मंगलामुखियों ने बुधवार दोपहर डीगगेट चौकी का घेराव कर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम तो खुलवाया नहीं, बल्कि चौकी छोड़कर चले गए। मंगलामुखियों का आरोप था कि एक युवक गलत तरीके से मंगलामुखी बनकर उनमें शामिल हो गया है। युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलामुखियों का आरोप है कि एक युवक प्राइवेट पार्ट में बदलाव कराके मंगलामुखी बन गया और मंगलामुखियों की टीम में शामिल भी हो गया। उसने एक ग्रुप बनाकर घरों पर जाना शुरू कर दिया। जो गलत है। नारेबाजी करने के बाद मंगलामुखियों ने डीगगेट तिराहे पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। इससे वाहनों की दोनों तरफ लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। बाद में थाना गोविंदनगर की पुलिस पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इस मौके पर पूर्व सभासद मुन्ना किन्नर, सपना, महक सहित करीब 50 मंगलामुखी मौजूद थे। मंगलामुखी मुन्ना ने बताया कि अगर पुलिस ने कार्रवाई न की तो फिर घेराव किया जाएगा।
शिकायत मिल गई है, जांच के बाद होगी कार्रवाई
शिकायत लेकर मंगलामुखी डीगगेट चौकी पर आए थे। फिर सड़क पर बैठने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें हटा दिया। उसके बाद शिकायत लिखकर दे गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वरुण कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें