मथुरा। 72वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड की तैयारियों को फाइनल टच दे दिया गया है। रंगौली से पुलिस लाइन का परेड ग्राउंड सजकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
सुबह 9:30 बजे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी झंडारोहण करके परेड की सलामी लेंगे। अबकी बार सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला कम होगी। कारण कोरोना के चलते बच्चों का स्कूल बंद होना बताया जा रहा है। आरआई रामअवतार सिंह ने बताया एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर सुबह नौ बजे पहुंच जाएंगे। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी झंडा फहराएंगे।