फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ननिहाल में रह रही युवती की हत्या, लाश कर दी गायब; एक साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 04 Feb 2026 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवती के चचेरे भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव हर्दपुर में एक साल पहले 16 बीघा जमीन के लिए युवती की हत्या और शव को गायब करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चचेरे भाई ने युवती के ननिहाल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


दरअसल, थाना नौहझील क्षेत्र के गांव भैरई निवासी सरोज अपने पिता अमर सिंह और मां की मृत्यु के बाद राया के गांव हर्दपुर स्थित अपनी ननिहाल में रह रही थी। सरोज के चचेरे भाई मोहन सिंह ने थाना राया में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए ननिहाल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरोज के नाम पर 16 बीघा जमीन थी, जिसमें से 9 बीघा जमीन ननिहाल पक्ष के लोगों ने बेच दी और उसका पैसा भी सरोज को नहीं दिया।

 चचेरे भाई ने आरोप लगाया है करीब एक साल पहले सूरजपाल, नेक्सास, जगदीश, लव, कुश निवासी हर्दपुर और सत्यवीर निवासी भैरई थाना नौहझील ने साजिश के तहत सरोज की हत्या की और शव को गायब कर दिया है।
विज्ञापन

अब प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मंगलवार को थाना पुलिस ने गांव में जाकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए। सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें