फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चेन स्नेचिंग मामले में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अटल्ला चुंगी चौराहे के पास महिला की चेन तोड़ने के मामले में पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर दी है, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। घटना को 24 घंटे हो चुके हैं।
विज्ञापन

चैतन्य विहार फेज दो निवासी मधु शुक्ला पत्नी सुधीर शुक्ला के साथ घर से मंदिर जाते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने गले से चेन तोड़ने की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। उधर, सीओ सदर ने अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी रोहित कुमार को घटना की जांच करने को कहा है।
पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कुछ वीडियो पुलिस के हाथ लगे हैं। पीड़िता के पति का कहना है कि घटना की तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, नहीं बदमाशों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि चेन स्नेचिंग की घटना की तहरीर पीड़िता के पति द्वारा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। पहले ई-रिक्शा और उसके पीछे चल रही मोटरसाइकिल और बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें