फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दंगा रोकने के लिए पुलिस ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लोकसभा में वक्फ विधेयक के पास होने के बाद कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है। सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को अलर्ट किया गया है।अधिकारी मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस की टीम नजर रखे है। इसके अलावा पुलिस ने अपना सूचना तंत्र भी सक्रिय कर दिया है
विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मथुरा प्रेम की नगरी है। यहां दंगे की कोई संभावना नहीं है। पूर्व में होली पर जुमा की नमाज के लिए भी लोगों द्वारा कहा जा रहा था कि दंगा हो सकता है, लेकिन दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाया। शहर की शांति को भंग नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सभी सीओ, थाना प्रभारी को अलर्ट कर दिया है।

उन्होंने बताया कि शाम को क्षेत्राधिकारी फोर्स के साथ बाजार और मिश्रित आबादी में गश्त कर रहे हैं। लोगों से बातचीत की जा रही है। जरूरत पड़ने पर पीएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। जहां मिश्रित और घनी आबादी है वहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें