फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की किशोरी के हत्यारोपियों को पकड़ने में फरह पुलिस फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। अनुसूचित जाति की एक किशोरी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या करके शव को पोखर में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय जांच का हवाला दे रही है। 48 घंटे बाद भी फरह पुलिस की पकड़ से हत्यारोपी दूर बने हैं।
विज्ञापन

छह जुलाई की दोपहर घर से स्कूल प्रमाणपत्र जमा करने गई 17 साल की अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा करके गला घोंटकर हत्या की गई। उसके बाद उसके शव को गांव के पोखर में फेंक भी दिया गया। इस तरह की वारदात के बाद पुलिस मामले में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। पुलिस गिरफ्तारी करने की बजाए जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है। सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। मंशा यह है कि कोई निर्दोष न जेल जा सके। बताया कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड बनवाई गई है।
प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं: हेमेंद्र
प्रदेश में इस समय जंगलराज कायम है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। फरह में 17 वर्ष की किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह बातें बसपा पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहीं। जिलाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में दारा सिंह आजाद, संघरत्न सेठी, सत्य प्रकाश कर्दम, मुकेश कुमार जिला संयोजक, हरीशचंद्र प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष बलदेव, राजाराम अध्यक्ष जिला सचिव छत्रपाल सिंह, शैलेंद्र गौतम पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें