सिपाही को हार्टअटैक आने पर गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से नोएडा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही राहुल कुमार की मौत से थाना पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वांछित अपराधी की लोकेशन पर दौड़ रही मगोर्रा पुलिस के एक सिपाही को हार्टअटैक आ गया। पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
थाना मगोर्रा के गांव सौसा निवासी ओम एक प्राथमिकी में नामजद था। पुलिस लगातार वांछित नामजद को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे ओम की लोकेशन थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत मिल रही थी। ओम को पकड़ने के लिए थाना मगोर्रा की पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर कोसीकलां से पलवल तक पीछा किया। इस दौरान पुलिस टीम में थाना मगोर्रा में तैनात सिपाही राहुल कुमार को करीब 4:30 बजे अचानक हार्टअटैक आ गया। उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से नोएडा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिपाही राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। सिपाही राहुल कुमार की मौत से थाना पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सिपाही राहुल कुमार इटावा के थाना जसवंत नगर के गांव खेड़ा धौलपुर के रहने वाले थे। राहुल कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि वांछित नामजद को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम में शामिल राहुल कुमार को अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है।