फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कार सेवा: ब्रज के 40 हजार भक्त जुटे, अब अयोध्या में समर्थन जुटाने की तैयारी; हथौड़े-कुदाल भी मंगाए

Fri, 27 Nov 2026 12:57 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कार सेवा का संकल्प दोहराते हुए ब्रज के 40 हजार भक्तों के समर्थन का दावा किया है। अब वह अयोध्या जाकर संतों और श्रद्धालुओं से संपर्क कर अभियान के लिए समर्थन जुटाने की तैयारी में हैं।
 
विज्ञापन
स्वामी सच्चिदानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कार सेवा के संकल्प को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कार सेवा के समर्थन में जनसमर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रेसवार्ता में ‘कृष्ण लला हम जाएंगे, गुंबद तोड़ गिराएंगे’ का नारा देते हुए कार सेवा का संकल्प दोहराया। साथ ही दावा किया कि ब्रज क्षेत्र में अब तक 40 हजार भक्त कार सेवा के समर्थन में जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन


स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। ब्रज क्षेत्र में समर्थन जुटाने के बाद अब अयोध्या जाकर संतों और श्रद्धालुओं से संपर्क किया जाएगा। वहां भी कार सेवा के लिए समर्थन जुटाने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भक्तों को एकजुट किया जा रहा है।

उन्होंने कार सेवा की तैयारियों का जिक्र करते हुए बताया कि इसके लिए एक हजार हथौड़े, कुदाल और अन्य उपकरण मंगाए गए हैं। इन तैयारियों के जरिए उन्होंने कार सेवा के अपने संकल्प को दोहराया। प्रेसवार्ता में दिए गए बयानों से श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब अयोध्या में समर्थन जुटाने की प्रस्तावित मुहिम पर सबकी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें