फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल को गोरी मारने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 07 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अपराधी
विज्ञापन
छाता पुलिस ने दो लाख रुपये की चौथ न मिलने पर लेखपाल को गोली मारने वाले दो बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश शातिर साहून के नाम से लेखपाल को फोन करके चौथ मांग रहे थे। खास यह है कि एक आरोपी तो लेखपाल के घर के बराबर में रहता है। वहीं, पुलिस बदमाशों से हथियार, चोरी की बाइक बरामद करने का दावा कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में एसपी (देहात) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दो दिसंबर को नमाज पढ़कर लौट रहे लेखपाल को गोली मारी थी। मामले की जांच के लिए एसएसपी मोहित गुप्ता ने कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद तिवारी एवं सर्विलांस टीम प्रभारी सूर्यभान सिंह को लगाया था। उन्होंने बताया कि छाता पुलिस ने शेरगढ़ रोड पुलिया से मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोच लिया है।

पकड़े गए आसिक निवासी मोहल्ला घेर (थाना बरसाना) एवं आजम खां निवासी मोहल्ला सदद्दावाला (थाना छाता) है। कर्जा होने पर आसिक अपने पिता एवं भाइयों के साथ बरसाना छोड़कर लेखपाल के घर के बराबर में बुआ के घर रहने लगा था। यहां पर फर्जी सिम खरीदकर दो माह से साहून बनकर लेखपाल से दो लाख रुपये की चौथ मांग रहा था, न देने पर लेखपाल के पुत्र को जाने से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

फर्जी सिम बेचने वाले दुकानदार रडार पर

फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। आरोपियों ने कोसीकलां एवं छाता से सिम खरीदे थे। उनके पास से चार सिम भी मिले हैं। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोसी से चुराई थी बरामद बाइक
आरोपियों से बरामद बाइक अगस्त में कोसीकलां से चुराई गई थी। दोनों आरोपियों से एक तमंचा, चाकू, चोरी की बाइक बरामद की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें