फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पुलिस ने मुठभेड़ छह बदमाशों को दबोचा, पैर में गोली लगने से दो घायल; चंबल इलाके में कुख्यात है गिरोह

Wed, 14 Aug 2024 09:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों का गिरोह चंबल इलाके में कुख्यात है। इनको यमुना एक्सप्रेसवे के ग्राम दौलतपुर अंडरपास के पास पुलिस टीम ने घेरा। बलदेव थाना, स्वाट और सर्विलांस टीम के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तारी हुई। 
विज्ञापन
UP News: पुलिस ने मुठभेड़ छह बदमाशों को दबोचा, पैर में गोली लगने से दो घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को मुठभेड़ में पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। चार अन्य को सुरक्षित दबोचा गया। इनके पास से हथियार, कार व अन्य सामान बरामद हुआ है। ये बदमाश आगरा के चंबल इलाके के गिरोह के कुख्यात बदमाश हैं।

विज्ञापन


एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने पुलिस लाइन में बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि बलदेव थाना, स्वाट और सर्विलांस टीम को मुखबिर से आगरा के बदमाशों के एक गिरोह के बलदेव में आकर कुछ दुकानों व बंद मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी करने की वारदात की साजिश की सूचना मिली थी। 

यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे ग्राम दौलतपुर अंडरपास के पास इन बदमाशों की घेराबंदी की गई। घेराबंदी तोड़ने को उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उनके दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों सहित छह को गिरफ्तार किया। 
 

इनकी पहचान आगरा के ग्राम पारोली सिकरवार, फतेहाबाद निवासी रामेश्वर (गिरोह सरगना), इसी गांव के हरिकांत, नत्थापुरा खेरे डाढा झोरियान, पिनहाट निवासी इंद्रपाल उर्फ छिंगा, इसी गांव के रामचंद्र, महेंद्र सिंह और सुनील उर्फ विवेक व के तौर पर हुई है। 
 

रामेश्वर और इंद्रपाल के पैर में गोली लगी है। इनके पास से दो अवैध, चार कारतूस, एक सब्बल, एक हैवी कटर, दो छैनी, एक छोटा प्लास, एक संडसी, एक अर्टिगा कार, पीली और सफेद धातु के कुछ आभूषण, नगदी बरामद हुई है। घायलों का उपचार कराते हुए सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
 

कच्छा-बनियान गिरोह की तर्ज पर करते हैं अपराध

स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा ने बताया कि गिरोह ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी-डकैती की वारदातों को कच्छा-बनियान गिरोह की तर्ज पर देते हैं, ताकि उनके गैंग पर किसी को शक न हो। अपराध के तरीके और अपराधियों के हुलिये-वेशभूषा से पुलिस कच्छा-बनियान गिरोह की धरपकड़ को सक्रिय हो जाती है। 

पुलिस को इस प्रकार गुमराह करते हुआ पुलिस की पकड़ से बचते रहे और अपराध करते रहे। हैरानी की बात यह रही कि इस गिरोह के सभी बदमाश नवयुवक हैं। इंद्रपाल, जो कि गिरोह का सरगना है, उसने बताया कि उसके द्वारा ही पूरे गैंग को खड़ा किया गया है। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बलदेव त्रिलोक सिंह ने बताया कि हरिकांत और रामेश्वर गाड़ी चालक हैं। वारदात के समय चोरी-डकैती डालकर उड़ाए गए माल को वारदात स्थल से लेकर जाने का काम इन दोनों का है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी विकास कुमार, एसआई नितिन राठी, सुरेंद्र कुमार भाटी, देवदत्त, इंतजार अली, हेडकांस्टेबल गोपाल सिंह, संजीव कुमार, कांस्टेबल यादवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश नरवेंद्र कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें