फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; लूट के मामले में था फरार

Sun, 14 Apr 2024 09:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह लूट के मामले में फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मगोर्रा थाना पुलिस को सूचना मिली की गैंगस्टर का आरोपी मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित सेहा नहर के पास मौजूद है। पुलिस ने रविवार सुबह करीब 3 बजे मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। आरोपी की ओर से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी भरतपुर के थाना चिकसाना के गांव बछामदी निवासी परशुराम गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से एक तमंचा, और मोटरसाइकिल सहित तीन कारतूस बरामद किए हैं। परशुराम के खिलाफ थाना मगोर्रा सहित अन्य थानों में पांच मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन


उसने दो वर्ष पूर्व जाजनपट्टी मार्ग स्थित गांव लोरिहा पट्टी के पास एक कार सवार युवक से मोबाइल और रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

मगोर्रा पुलिस ने मथुरा से पकड़ा लूट का आरोपी

दो वर्ष पूर्व बाइक सवार युवक से लूट की घटना को अंजाम देने वाले गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। थाना मगोर्रा पुलिस ने उसे शनिवार देर रात मथुरा के सौंख रोड़ स्थित राधिका स्वीट्स के पास से पकड़ा है। आरोपी पर जनपद के अलग-अलग थानों में करीब दस मुकदमे दर्ज हैं।

थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया जाजन पट्टी चौराहे पर दो वर्ष पूर्व एक युवक से बाइक, मोबाइल सहित रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर थाना राया के गढ़ी रूपा निवासी नरेश पुत्र सरवर को रात करीब 12 बजे मथुरा से मुठभेड़ के बाद कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें