फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: घर में बन रहे थे अवैध असलहे, पहुंची पुलिस तो देखकर रही गई हैरान; एक गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी में घर में अवैध असलहे बन रहे थे। पुलिस ने छापा मारा तो आरोपी असलहे बनाते पकड़ा गया। इसके कब्जे से असलहे और इन्हें बनाने का सामान बरामद हुआ है।  
विज्ञापन
अवैध असलहा बनाते आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शस्त्र फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। घर के अंदर अवैध असलाह बनाते हुए शस्त्र कारीगार दिगंबर को दबोच लिया। आरोपी के घर से पुलिस ने बने, अधबने शस्त्र और उनको बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने बताया कि गोवर्धन थाना पुलिस को देवसेरस गांव में अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र के साथ एसआई अनुज तिवारी व सुरेंद्र कुमार समेत एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने छापा मारा। पुलिस टीम जब दिगंबर के यहां पहुंची तो वह अवैध शस्त्र बनाता मिला। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

कड़ाई से पूछताछ की तो उसके यहां से दो पौनिया और दो अवैध तमंचा, चार कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है। एक पन्नी में आग जलाने वाला कोयला, लोहे की आठ नाल, दो तमंचा की नाल, एक आरी ब्लेड सहित, एक हैंड ब्लोअर, एक ड्रिल मशीन, एक अधबना तमंचा, दो लोहे की प्लेटें, दो लकड़ी के पटले, पांच हैमर, एक ट्रिगर, तीन फायरिंग पिन, कुछ बिटें छेनी, एक रेगमाल, एक स्क्रू व कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें