फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बच्चों को जकड़ सकता है निमोनिया, सांस की रफ्तार पर रखें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बच्चों में निमोनिया का संक्रमण गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। शुरुआत में सामान्य खांसी-बुखार जैसे दिखने वाले लक्षण आगे चलकर सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकते हैं। खासकर पांच साल से कम उम्र के बच्चों में इस संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की सांस की गति, खांसी और बुखार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार ने बताया कि निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण है, जो वायरस और बैक्टीरिया के कारण हो सकता है। संक्रमण होने पर फेफड़ों की वायु थैलियों में तरल या मवाद भर जाता है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। यह संक्रमण खांसने, छींकने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकता है। कुपोषण, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता, घर में धुएं और भीड़भाड़ के बीच रहने वाले बच्चों में इसका जोखिम अधिक होता है।


ये लक्षण दिखें तो रहें सतर्क
बच्चों में लगातार खांसी, बुखार, ठंड लगना, भूख कम लगना और सुस्ती निमोनिया के सामान्य लक्षण हैं। संक्रमण बढ़ने पर सांस तेज चलने लगती है। सांस लेते समय पसलियों के बीच की त्वचा अंदर की ओर खिंचने लगती है। नाक के नथुने फूलना, सीने में दर्द और घरघराहट भी इसके संकेत हो सकते हैं। होंठ या नाखून नीले पड़ना, दूध या पानी पीने में असमर्थता और अत्यधिक सुस्ती गंभीर स्थिति के लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए।
विज्ञापन



माइकोप्लाज्मा से भी हो सकता है संक्रमण

माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया भी बच्चों में श्वसन संक्रमण का एक कारण है। इससे होने वाला संक्रमण कई बार हल्का होता है, जिसे वॉकिंग निमोनिया कहा जाता है। इसमें बच्चा सामान्य गतिविधियां करता हुआ दिखाई दे सकता है, लेकिन उसे लगातार खांसी और बुखार की शिकायत रहती है। लक्षणों के आधार पर चिकित्सक जांच कर संक्रमण की पहचान करते हैं। जरूरत पड़ने पर छाती का एक्सरे भी कराया जाता है।


टीकाकरण और साफ-सफाई से बचाव

निमोनिया से बचाव के लिए बच्चों का समय पर टीकाकरण जरूरी है। सरकारी टीकाकरण कार्यक्रम में न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) की खुराक छह सप्ताह, 14 सप्ताह और नौ माह की उम्र में दी जाती है। इसके साथ छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध पिलाना, पौष्टिक आहार देना, हाथों की स्वच्छता रखना और बच्चों को धुएं व प्रदूषण से बचाना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें