फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले की नगरी के बाद अब श्रीकृष्ण की भूमि

Sat, 16 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के बाद उत्तर प्रदेश में पहली रैली करने जा रहे हैं। इसके लिए भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलास्थली मथुरा का चयन किया गया है। यह पवित्र भूमि जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली भी है। इसलिए रैली को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पार्टी के केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व ने शनिवार को दीनदयाल धाम में तैयार की।
विज्ञापन


नगला चंद्रभान स्थित दीनदयाल धाम आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल ने कहा कि 25 मई को एक साल की उपलब्धियों का संदेश एकात्ममानववाद के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली से जाना है। संगठन ने बहुत सोच समझ कर रैली के लिए यह स्थान चुना है। इसकी स्वीकृति देने में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर नहीं की। अब इसे ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी ब्रज क्षेत्र की है।

संगठन मंत्री रामलाल ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह रैली अंत्योदय के उपासक की भूमि से देश भर में अंत्योदय से जुड़ी योजनाओं का बखान करेगी। इस पर देश और दुनिया की निगाहें हैं। यूपी प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि रैली का दारोमदार आगरा-मथुरा के कंधों पर रहेगा। ब्रज प्रदेश में पार्टी के करीब 12.5 लाख सदस्य बने हैं।
विज्ञापन


संपर्क करके इनमें से ज्यादा से ज्यादा को लाने का प्रयास होना चाहिए। ब्रज क्षेत्र से जुडे़ सांसद और विधायकों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, शिवप्रसाद शुक्ल, स्वतंत्रदेव सिंह, गोपाल टंडन, हरद्वार दुबे, रामप्रताप सिंह, दयाशंकर सिंह, बेबीरानी मौर्य, सांसद राजवीर सिंह, चौधरी बाबूलाल, विधायक मनीष असीजा, जगमोहन पाठक, अलीगढ़ मेयर शकुतंला भारती भी शामिल हुए। अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की। संचालन डॉ. देवेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें