फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड बना ‘मोदीइनमथुरा’

Tue, 26 May 2015 12:43 AM IST
संकल्प दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान एनडीए सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर मथुरा के नगला चंद्रभान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सोशल मीडिया में छा गया। ट्विटर पर ‘मोदीइनमथुरा’ नाम से बने हैशटैग को भारत ही दुनिया में टॉप ट्रेंडिंग मिली है। सरकार के रिपोर्ट कार्ड में युवाओं ने यूरिया पर नीम की कोटिंग को युवाओं ने खूब सराहा। इसे तकनीक का सही इस्तेमाल बताते हुए नेट यूजर्स मोदी विरोधियों पर जमकर बरसे। 
विज्ञापन


आज देश की आबादी में नेटीजन (इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले) की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच पहुंचने को अपना हथियार बनाया है। लोकसभा चुनाव के बाद खुद टीम मोदी इसकी सफलता साबित कर चुकी है।

सोमवार को फरह के दीनदयालधाम में हुई रैली में पीएम के भाषण को सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित करने के लिए भी भाजपा आईटी सेल ने पूरी तैयारी कर ली थी। आईटी सेल के ब्रज क्षेत्र संयोजक मयंक लवानियां के अनुसार सभा स्थल के पास ही लगभग सौ कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर कवरेज के लिए जुटे थे। 25 लैपटॉप के साथ टेकभनोक्रेट्स की एक टीम हर बिंदु को तुरंत आभासी दुनिया में भेज रही थी।
विज्ञापन


लखनऊ और दिल्ली में भी आईटी सेल ने जिम्मेदारी संभाली। रैली से पहले आईटी सेल का लक्ष्य मोदी के भाषण को ट्विटर पर टॉप थ्री ट्रेंड में लाना था लेकिन टीम ने इसे देश और दुनिया में नंबर एक बनाने में सफलता पाई।
लखनऊ सेल के संयोजक अनिल तिवारी के एकाउंट से शुरू हुआ हैशटैग ‘मोदीइनमथुरा’ रैली खत्म होने तक शीर्ष पर आ गया था। इसमें सबसे ज्यादा कमेंट लोगों ने यूरिया में नीम की कोटिंग के इस्तेमाल पर किए। युवाओं इसे तकनीक का सही इस्तेमाल बताया। वहीं कोल ब्लॉक आवंटन, किसानों के लिए सॉइल हेल्थ कार्ड और नई पेंशन योजना की वाहवाही की।   

स्कूल, कालेजों से जोड़े युवा
भाजपा आईटी सेल ने इस बार रैली के प्रचार के लिए नया तरीका अपनाया था। इसमें फेसबुक और ट्विटर पर पार्टी के नाम से ग्रुप बनाने के बजाय स्कूल और कालेज में पढ़ रहे युवाओं से स्वयं के ग्रुप बनाकर प्रचार को कहा गया था। इसके जरिए रैली के ट्वीट और पोस्ट भाजपाई और गैर भाजपाई हर वर्ग तक पहुंचे। यही कारण है कि रैली टॉप ट्रेंडं बन गई।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें