फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने भेजा धन्यवाद संदेश

Sun, 31 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनकल्याण सभा में बड़ी संख्या ब्रजवासियों की उपस्थिति से गद्गद् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्यवाद संदेश भेजा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने प्रधानमंत्री का संदेश लेकर आए हैं।
विज्ञापन


श्रीकांत शर्मा ने कहा की इतनी बड़ी संख्या में ब्रजवासियों ने रैली में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। वह इस बात का सूचक है कि उनकी लोकप्रियता आज भी उसी प्रकार बनी हुई है, जोकि सरकार बनने से पहले थी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने 11 ब्रज क्षेत्र और 3 पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं के लिए आभार प्रकट किया। सभा में शामिल सभी आम लोगों के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


श्रीकांत शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और भाजपा के पदाधिकारियों को भी साधुवाद दिया कि रैली में उपस्थित जनसैलाब को देख कर पीएम मोदी गद्गद् हो गए हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, एसके शर्मा, रविन्द्र पांडेय, रामदास चतुर्वेदी, पवन हिंडोल, माधव पुलकित प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें